Yoast vs Rank Math
Yoast SEO Plugin क्या है?
Rank Math SEO Plugin क्या है?
SEO Plugin क्यों महत्वपूर्ण है?
Rank Math और Yoast के Free vs Paid Features
Features | Yoast | Rank Math |
SEO Titles and Meta Description | Free | Free |
Social Media Description | Free | Free |
Keyword Analysis | Focus Is Free | Multiple Focus Is Free |
XML Sitemap | Free | Free |
Schema | Free | Free |
Data Analytics From Search Console | Free | Free |
Local SEO | Paid | Free |
Image SEO | Paid | Free |
Internal Linking Suggestion | Paid | Free |
Breadcrumbs | Free | Free |
Redirects Manager | Paid | Free |
Google Analytics | Free | Free |
WooCommerce SEO | Free | Free |
Keyword Rank Checker | Don’t Have | Paid |
Google Trends Integration | Don’t Have | Paid |
Google Video Sitemap | Paid | Paid |
Google News Sitemap | Paid | Paid |
Local SEO For Multiple Locations | Paid | Paid |
Google Adsense | Don’t Have | Paid |
यह दोनों plugins के कुछ महत्वपूर्ण features है जिसकी beginner और mediocre blogger को बहुत जरुरत होती है| आपने देखा इन दोनों plugins के महत्वपूर्ण features में कितना अंतर है? लेकिन रुकिए, यह केवल एक अंतर नहीं है आपको इन दोनों की pricing भी एक झलक देखनी चाहिए|
फीचर्स में Rank Math ने बाजी मार ली है!
Yoast vs Rank Math की Pricing
दोनों SEO plugins के free version available है जिसे आप अपनी WordPress website में आसानी से install कर सकते हैं| इन plugins को download करने के दो options हैं, पहले या तो आप इनकी website से plugin डाउनलोड करके फिर अपनी वेबसाइट पर इनस्टॉल करें| दूसरी या तो सीधे वर्डप्रेस के plugin section में जाकर plugin install कर ले|
Plugin install करने के बाद आप कभी भी इसे upgrade कर सकते हैं जब आपका मन हो या आपके पास budget हो| इसके अलावा, इन दोनों plugins के अलग-अलग price है जिसे आपको plugin खरीदने से पहले देखना जरूर चाहिए|
Rank Math Pricing
इस समय Rank Math अपने users को 2 प्रकार के yearly paid plans provide कर रहा है| यह आपकी blogging jurney में निश्चित रूप से आपकी मदद करेगा।
- Pro Plan- $59- आप 500 से अधिक keyword tracking क्षमता और 24×7 support के साथ unlimited personal website को host कर सकते हैं|
- Premium Plan- $199- आप 10k से अधिक keyowrd tracking क्षमता और 24×7 priority support के साथ client website का support कर सकते हैं।
कमाल है!, आप सालाना $ 1675 के आसपास बचत कर रहे हैं क्योंकि Rank Math सिर्फ 2 सस्ती बंडलों में सभी महत्वपूर्ण features प्रदान कर रहा है|
Yost Pricing
Yoast 2 premium Plans अपनी users को प्रदान कर रहा है हैं जिनमें लगभग सभी features हैं|
- Yoast का core premium plan आपको लगभग इसके सभी paid features प्रयोग करने की अनुमति देता है जैसे multiple keywords analysis, redirect manager, internal linking suggestion, आदि|
- इसके अतिरिक्त, Yoast इस bundle के साथ अपना SEO expert academy course भी प्रदान कर रहा है| जिसमें लगभग 13+ SEO training modules हैं जो आपको एक successful blogger बनने में मदद करेंगे| आपको ये सभी चीज़ें एक वेबसाइट के license के साथ $ 89 yearly प्लान में मिल जायगा|
Yoast के दूसरे premium प्लान में, आप एक विशिष्ट प्रकार के SEO extension का चयन कर सकते हैं और सभी आपको एक वेबसाइट के लिए समान मूल्य $ 69 पर मिल जायेंगे|
- Video SEO
- Local SEO
- News SEO
- WooCommerce Advance SEO
Rank Math क्यों Yoast SEO से ज्यादा सस्ता है: 3 महत्वपूर्ण कारण
- RankMath , Yoast की तुलना में कम मूल्य पर अपने high level प्लान प्रदान करता है।
- Rank Math के प्रीमियम प्लान की मदद से आप unlimited client website को support कर सकते हैं जबकि Yoast यह उपलब्ध नहीं करा रहा है।
- Rank Math अपने एक ही प्रीमियम प्लान में सभी सुविधाएँ प्रदान कर रहा है, जबकि Yoast में कई प्रीमियम प्लान हैं।
इस बार भी Rank Math ने बाजी मार के ली है!
Yoast vs Rank Math का Interface
कुल मिलाकर दोनों में editor को छोड़कर लगभग एक ही इंटरफ़ेस है| जैसा कि आप जानते हैं कि वर्डप्रेस ने Gutenberg में अपने editor को update किया है जिसे block editor भी कहा जाता है|
इसका interface पूरी तरह से बदल गया है अब आप अपनी content को एक block editor की मदद से बेहतर तरीके से edit कर सकते हैं। आइए देखें कि आप इस updated atmosphere में इन 2 SEO plugins को कैसे use कर सकते हैं।.
Rank Math
Rank Math बहुत शानदार दिखता है और WordPress block editor में आसानी से operate किया जा सकता है| हालांकि, Rank Math operating system classic editor में पूरी तरह से अलग दिखता है| लेकिन इसमें आपको 4 major section मिलेंगे| जिसे आप “Toolbar” icon पर क्लिक करके इसे बहुत आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
- General- इसमें आपको meta description, focus keywords, and content analysis जैसे महत्वपूर्ण features मिल जाते हैं|
- Advance- इसकी सहायता से आप कुछ advanced settings जैसे robots meta box और canonical URLको edit कर सकते है|
- Schema- इसकी सहायता से आप आपने content के schema को बड़े आसानी से blog post, news articles, and basic articles में बदल सकते हैं|
- Social- इसके द्वारा आप अपने content की social share information को setup कर सकते हैं|
अभी यह समाप्त नहीं हुआ है, आपके आप Rank Math का premium version हो अथवा नहीं| आप फिर भी Rank Math के unique Analytics system interface का प्रयोग कर सकते हैं| जो आपको यह track करने की सुविधा प्रदान करता है:
- Google search console data in a free version.
- Keywords ranking in a paid version.
- Traffic analytics in a paid version.
Yoast SEO
Yoast SEO को Rank Math की तरह ही प्रयोग किया जा सकता है |यदि आप इसे classic editor में उपयोग करना चाहते हैं तो आपको editor के नीचे सभी चीजें मिल जाएँगी| लेकिन block editor में, सभी functions Toolbar में दिए गए हैं। जिसे Yoast अपने प्रत्येक उपयोगकर्ता को प्रदान कर रहा है चाहे उसने free license लिया हो या paid| सभी tools को अलग अलग sections में बाँट दिया गया है जिस आसानी से प्रयोग किया सके| यह sections इस प्रकार हैं:
- SEO Analysis- इसमें आप title and description, focus keyword, को add या edit कर सकते हैं और उसका preview देख सकते हैं|
- Readability Analysis- इसमें आप अपने content के मुताबिक readability score प्राप्त कर सकते हैं| जो आपको यह बताएगा की आपका कंटेंट हाई क्वालिटी है या नहीं|
- Schema- इसमें आप crawling bots के लिए schema markup तैयार कर सकते हैं|
- Social Share- इसकी सहयता है आप अपने कंटेंट की social share information को तैयार कर सकते हैं|
लगता है इस बार भी Rank Math ने बाजी मार ली है!
Content Analysis और Optimisation
Yoast और Rank Math दोनों आपकी कंटेंट का विश्लेषण करते हैं और आपको सुधार के लिए सुझाव देते हैं| आप बेहतर search ranking के लिए इस सुझाव के अनुसार अपनी content को optimize कर सकते हैं| आइए समझते हैं कि दोनों किस प्रकार का सुझाव आपको प्रदान कर करते हैं|
Rank Math
यह बहुत ही आश्चर्य की बात है कि आप अपने free लाइसेंस में भी 5 focus keywords जोड़ सकते हैं| बस आपको keyword enter करना है और Rank Math आपके content को analyze करना शुरू कर देगा और इसके बाद वह आपको 0 से 100 तक के score के साथ एक color-coding प्रदान करेगा|.यह score और color-coding आपकी content की quality पर निर्भर करता है।

यदि आपका स्कोर 80 से ऊपर है तो Rank Math आपके कंटेंट हरा रंग देगा| यह दर्शाता है कि आपको अपने कंटेंट को बदलने की आवश्यकता नहीं है| साथ ही, आपको सभी सुझावों जैसे basic SEO, additional, total readability, and content readability को सावधानीपूर्वक जांचने की आवश्यकता है|
Yoast SEO
Yoast SEO के free version में, आप केवल एक focus keyword पर ही अपने कंटेंट का विश्लेषण कर सकते हैं। केवल paid plan में ही आप एक से ज्यादा focus keyword जोड़ सकते हैं, जिसकी कीमत आपको लगभग 89 डॉलर सालाना देनी होगी।
जैसा कि आप जानते हैं कि Yoast और Rank Math दोनों SEO plugins हैं आपके content को एक ही तरह से analyze करते हैं| लेकिन इनके सुझाव दिखने का तरीका अलग होता है जिसका काफी ज्यादा फर्क पड़ता है|
उदाहरण के लिए, आप किसी well maintained शॉप से सामान खरीदना पसंद करेंगे जहाँ सभी चीज़ें आपको आसानी से मिल जाये| या ऐसी जगह से जहाँ सामान तो सभी हो लेकिन उन्हें अच्छे तरीके से रखा नहीं गया हैं जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं|

Yoast आपको Rank Math जैसे specific number score तो प्रदान नहीं करता है। लेकिन जब आप अपना keyword enter करते हैं तो Yoast आपके content का विश्लेषण करना शुरू कर देता है और आपको color-coding emojis देता है। जो आपकी content quality पर निर्भर करता है|
- Green- बेहतरीन quality content के लिए|
- Yellow- कुछ improvement की आवश्यकता के लिए|
- Red- बहुत ज्यादा सुधार की आवश्यकता है|
यह केवल SEO analysis रिपोर्ट है, लेकिन Yoast SEO plugin आपको readability रिपोर्ट भी प्रदान करता है| जो आपको यह बताता है की आपका कंटेंट आसानी से पड़ा जा सकता है अथवा नहीं| यह feature भी आपको एक separate section में मिलता है| यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर reader आपकी content के साथ attach नहीं होता है तो आप high ranking नहीं प्राप्त कर सकते हैं|
इस बार भी Rank Math winner रहा!
Account Setup Process Yost vs Rank Math
Yoast और Rank Math दोनों ने setup प्रक्रिया को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के लिए बहुत अच्छा काम किया। हालांकि, दोनों basic और advance 2 प्रकार के setup wizard प्रदान कर रहें हैं| यदि किसी उपयोगकर्ता को settings के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो आप basic setup wizard को complete कर सकते हैं| इसके बाद भी आप advance settings को setup कर सकते हैं|.
Rank Math
Rank Math की setup प्रक्रिया को संचालित करते समय आप कौन सी सेटिंग्स को complete करेंगे, बेसिक या एडवांस? मेरा suggestion है की आप advance settings को ही सेटअप क्योंकि Rank Math की एडवांस सेटिंग्स को सेटअप करना बोहोत आसान है और बाद में आपको यह बार-बार भी नहीं करना पड़ेगा|:चलिए देखते हैं की आपको एडवांस setup में कौन-कौन सी महत्वपूर्ण settings तो complete करना पड़ेगा:

- Your website information
- Connect it with your Google analytics and search console
- Configure the sitemap
- other basic things
जब आप setup प्रक्रिया पूरी कर लेंगे तब आप उनके module manager पर अपने आप redirect हो जायेंगे| जहाँ आपको कुछ अतिरिक्त extra advanced features मिलेंगी जैसे कि AMP, analytics, buddy press, instant indexing, schema, SEO analyzer, आदि| आप अपने काम के मुताबिक इनमे से किसी को भी आसानी से enable या disable कर सकते हैं|
Yoast SEO
Yoast भी Rank Math की तरह लगभग एक ही installation wizard प्रदान करता है| लेकिन इसमें केवल एक ही setup wizard होता है जिसे आपको पूरा करना पड़ेगा| जिसमें आपको कुछ महत्वपूर्ण settings को को complete करना पड़ेगा जैसे::

- Website title
- Schema
- Sitemap
- Other SEO settings
जब आप इस प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे तब आप Yoast के मुख्य dashboard पर redirect हो जायेंगे| जहां पर आपको कुछ अन्य advance settings को मिलेंगे जैसे integrations, webmaster tools, features,आदि|. इसके अलावा, Yoast के पास error notification system है| इसका मतलब है कि अगर आपकी वेबसाइट में कोई SEO mistake है तो आपको इसकी सूचना मिल जाएगी।
Yoast SEO plugin के modular section में आपको कुछ महत्वपूर्ण features मिलेंगे जैसे SEO analysis, readability analysis, cornerstone content, text link counter, आदि| लेकिन Yoast ने इस section का नाम बदल दिया है, इसीलिए आपको ये सभी चीज़ें “Features” sections में मिलेंगी।
ऐसा लग रहा है की Rank Math ने फिर से बाजी मार ली है!
Yoast और Rank Math के Pros और Cons
Yoast vs Rank Math का यह comparison अधूरा रह जायेगा यदि आपने इनके pros और cons पर ध्यान नहीं दिया तो| क्योंकि हर चीज़ की कुछ लाभ और सीमाएँ होती है जिन्हे जिसे आगे बढ़ने से पहले समझना बहुत महत्वपूर्ण होता है|
Rank Math SEO Plugins
मैं जनता हूँ की आप जानना चाहते हैं की आपके लिए Yoast vs Rank Math में से best plugin कौन सा है? लेकिन चिंता मत करिये अंत में मैंने अपना दृष्टिकोण साझा किया है की मैं अभी Yoast और Rank Math में से कौन सा SEO plugin प्रयोग कर रहा हूँ| परन्तु पहले आपको Rank Math के pros और cons को समझा आवश्यक है|
Pros
- इसका user interface beginner bloggers के लिए बहुत आसान है और उपयोग करने में बहुत आसान है| जो आपको अपनी कंटेंट को अच्छी तरह से optimize करने में मदद करता है।
- अगर आप किसी भी SEO plugin से Rank Math पर स्विच कर रहे हैं तो यह अपने आप आपके लिए सभी SEO settings को export कर देगा।
- इसका free version बहुत अच्छा है|
- RankMath आपकी website को Google console के साथ integrate करने की करता है जो आपको किसी भी crawling समस्या को हल करने में मदद करता है।
- यह बहुत हल्का और बहुत कम line of code इसमें install किये गए हैं|
- Rank Math की मदद से, आप आसानी से अपनी website पर rich snippets जोड़ सकते हैं।.
- अगर आप अपनी वेबसाइट से संबंधित किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं तो इसकी 24×7 टीम समस्या को सुलझाने में आपकी मदद करेगी।
- आपको एक redirection manager भी मिलेगा।
- यह आपको 5 focus keywords पर अपनी कंटेंट को optimize करने के लिए access देता है।
- अगर आप किसी भी image में alt tag add करना भूल गए हैं तो यह अपने आप ही alt tag को image में add कर देता है|
- Rank Math के पास dedicated media team और Facebook group है जहाँ आपकी सभी आपकी मदद करेंगे|.
Cons
- जैसा कि आप जानते हैं कि Rank Math को हाल ही में 2018 में launch किया गया है, इसीलिए आपको इसके अंदर कुछ गड़बड़ियाँ दिखाई दे सकती हैं।
- Rank Math लगभग सभी SEO plugins को support करता है परन्तु कोई भी SEO plugin Rank Math को support नहीं करता है| इसीलिए यदि आप Rank Math से किसी और SEO plugin में switch करते हैं तो आप किसी भी SEO setting को export नहीं कर पाएंगे| और आपको दोबारा से सभी सेटिंग्स करनी पड़ेगी|
Yoast SEO Plugin
Yoast सबसे अच्छे SEO plugin में से एक है जिसके लाखों उपयोगकर्ता हैं और वर्डप्रेस पर 4.9+ ratings मिले है। हालाँकि, Yoast एक बेहतरीन plugin है जो आपकी वेबसाइट रैंकिंग में सुधार करता है। लेकिन फिर भी, आपको इसके pros और cons को समझने की आवश्यकता है।
Pros
- इसका interface बहुत आसान है जिससे इसे प्रयोग करने में सुविधा होती है|
- कोई भी SEO गड़बड़ी होने पर यह आपको सूचित कर देता है|
- यह आपकी website को RSS feed के द्वारा content scraping से बचाता है|
- करोड़ों लोग इसपर विश्वास करते हैं और प्रयोग कर रहें हैं|
- आप Yoast के free version को भी प्रयोग कर सकते हैं|
- यह आपके कंटेंट के विषय में गहरी सूचनाएं प्रदान करता है|
- Yoast SEO suggestions और readability suggestions प्रदान करता है जिसकी सहायता से आप आपने कंटेंट बेहतर कर सकते हैं|
- यह काफी हल्का है जिससे आपकी website जल्दी load होगी|
- Yoast आपको एक dedicated forum support प्रदान करता है जिसका प्रयोग आप अपनी SEO से संम्बन्धित किसी भी समस्या का हल प्राप्त करने में कर सकते हैं|
- आप अपने metadata के title और description आसानी से जोड़ सकते हैं|
Cons
- Yoast आपके कंटेंट को समझ नहीं सकता है|
- Yoast आपको आपके content का विश्लेषण करने के लिए केवल एक focus keyword जोड़ने के लिए अनुमति देता है|
अब आप Yoast और Rank Math के सभी महत्वपूर्ण pros और cons पूरी तरह से जानते हैं| यह आपको best SEO plugin चुनने में मदद करेगा|
Woohoo!, Rank Math ने फिर से बाजी मार ली
निष्कर्ष: Who is Winner and Who is Looser!
RankMath निस्संदेह modern free and paid features के साथ more quality और beginner-friendly interface प्रदान कर रहा है| इससे आप केवल एक के बजाय अधिक फोकस कीवर्ड जोड़ सकते हैं ताकि आप अपने content को बेहतर तरीके से optimize कर सकें।
जैसा कि आपने देखा है कि पिछले कुछ वर्षों से Rank Math को अधिक आकर्षण मिल रहा है। वह Yoast से प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक roadmap तैयार कर रहे हैं| और मुझे लगता है यह जल्द ही Yoast को भी पीछे छोड़ देंगे||
Performance, features, extensions, interface,आदि के आधार पर यह कहा जा सकता है की Rank Math Yoast से बेहतर है| Rank Math को मैंने एक अच्छा विकल्प पाया इसीलिए मैंने भी Yoast SEO का subscription cancel करके Rank Math को install कर लिया है| मैं 2020 से इसका इस्तेमाल कर रहा हूं और अब तक मुझे किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
यदि आप एक नया ब्लॉग बनाने की सोच रहें हैं तो मैं आपको recommend करूँगा की आप Yoast की बजाये Rank Math का प्रयोग करें| क्योंकि यह आपको ज्यादा free features प्रदान कर रहा है जो आपको अपने ब्लॉग को success करने में मदद करेगा|.
आपने Rank Math और Yoast में क्या नोटिस किया है? क्या आपके पास कोई दूसरा बेहतर SEO plugin है? आप अभी कौन सा SEO plugin प्रयोग कर रहें हैं| क्या आप अपने वर्तमान SEO Plugin की जगह Rank Math का प्रयोग करना चाहेंगे?
यदि आप Rank Math का अभी प्रयोग कर रहें तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में आपने अनुभव साझा करें| जिससे और लोगों को पता चले की Rank Math Yoast से बेहतर है या ख़राब|
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें|